चीनी मीडिया ने भारत-चीन सम्बंधों को दी प्रमुखता
चीन की आधिकारिक समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने राज्य संचालित दैनिक 'पीपल्स' के हवाले से कहा कि दोनों प्रधानमंत्रियों ने द्विपक्षीय सम्बंधों को बढ़ावा देने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है।
सिन्हुआ ने कहा है कि बीते 60 सालों के दौरान दोनों देशों के बीच अद्भुत सम्बंध रहा है। दोनों देशों के बीच दोस्ताना सम्बंध न केवल दोनों देशों और वहां के लोगों के लिए बल्कि इसके साथ ही क्षेत्रीय शांति व विकास के लिए भी महत्वपूर्ण है।
जियाबाओ की तीन दिवसीय भारत यात्रा शुक्रवार को समाप्त हो गई और अब वह पाकिस्तान में हैं।
समाचार पत्र 'चाइना डेली' के हवाले से कहा गया है कि दोनों नेताओं ने विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग के लिए भारत-चीन सीमा पर शांति बनाए रखने के प्रति सहमति जताई है।
समाचार पत्र 'शंघाई डेली' में कहा गया है कि चीन भारत का सबसे बड़ा सहयोगी है लेकिन इसके बाद भी दिल्ली बीजिंग को भारतीय सॉफ्टवेयर, फार्म उत्पादों और दवाओं के आयात के लिए मनाने में असफल रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications