पंजाब में 900 किलोग्राम पोस्ते की भूसी बरामद
पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक खुफिया सूचना के आधार पर कार्रवाई को अंजाम देकर गुरुवार देर रात प्रतिबंधित पोस्ते की भूसी बरामद की गई।
अधिकारी ने कहा, "पटियाला में एक मोटरसाइकल को रोककर जांच की गई। उनके पास से 460 किलोग्राम पोस्ते की भूसी और 300 ग्राम अफीम बरामद की गई।"
अधिकारी ने बताया कि एक अन्य घटना में गुरुवार रात को पटरान कस्बे से 450 किलोग्राम पोस्ते की भूसी बरामद की गई। आरोपी अंधेरे का लाभ उठाकर फरार होने में सफल हो गए।
चण्डीगढ़ पुलिस ने भी गुरुवार देर रात को दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से 20 किलोग्राम पोस्ते की भूसी बरामद की।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "आरोपी एक रोडवेड बस में सफर कर रहे थे और वे जयपुर से आ रहे थे। वह पंजाब के होशियारपुर जिले के रहने वाले थे। उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications