पारले हिमाचल से खरीदेगी सेब का रस

प्रदेश के बागवानी मंत्री नरेंद्र ब्राग्टा ने आईएएनएस से बताया कि पारले ने एचपीएमसी को सेब के 300 टन गाढ़े रस के लिए ऑर्डर दिया है। यह एचपीएमसी के मिले अब तक के सबसे बड़े ऑर्डर में से एक है।

उन्होंने कहा कि एचपीएमसी ने स्वामी रामदेव के पातंजलि योगपीठ के साथ भी दो साल में 700 टन गाढ़े रस की आपूर्ति के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किये हैं। एचपीएमसी पातंजलि योगपीठ को अब तक 180 टन गाढ़े रस की आपूर्ति कर चुका है, शेष आपूर्ति अलग-अलग चरणों में की जाएगी।

एचपीएमसी से गाढ़ा रस खरीदने वालों में गोदरेज इंडस्ट्रीज, नेस्ले और मोहन मेकिंस लिमिटेड का भी नाम आता है।

उल्लेखनीय है कि 10 किलो सेब से एक किलो गाढ़ा रस तैयार होता है। यह बाजार में लगभग 75 रुपये प्रति किलो की दर से बिकता है। सेब के गाढ़े रस का उपयोग फलों के जूस और पेय पदार्थो में किया जाता है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+