पाकिस्तान में ड्रोन हमले में 10 आतंकवादी ढेर

इस्लामाबाद, 17 दिसम्बर (आईएएनएस)। पाकिस्तान में अफगानिस्तान की सीमा के निकट कबायली इलाके में दो अलग-अलग जगहों पर किए गए ड्रोन हमलों में कम से कम 10 संदिग्ध आतंकवादी मारे गए और कई अन्य घायल हो गए।

समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक खबर जिले की तिराह और लकाई घाटी में ड्रोन हमले किए गए। ऐसा माना जा रहा है कि इन इलाकों में तालिबान और अलकायदा के आतंकवादियों के गुप्त ठिकाने हो सकते हैं।

एक खुफिया अधिकारी ने बताया, "पहले ड्रोन हमले में तिराह इलाके में एक मकान को निशाना बनाकर दो मिसाइलें दागी गईं। इस हमले में पांच लोग मारे गए और सात घायल हो गए।"

अधिकारी ने बताया कि लगभग एक घंटे बाद लकाई घाटी के नरगोसा इलाके में ड्रोन हमला किया गया जिसमें पांच आतंकवादी मारे गए और कई घायल हो गए।

अधिकारी ने बताया, "सूचना के मुताबिक दोनों हमलों में आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-इस्लाम के आतंकवादी मारे गए। मरने वालों में एक कमांडर भी शामिल है। उसकी पहचान करने की कोशिश की जा रही है।"

उल्लेखनीय है कि पिछले 24 घंटों के दौरान यह तीसरा ड्रोन हमला है। गुरुवार को किए गए ड्रोन हमले में सात लोग मारे गए थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+