गोली चलने से दुल्हन के भाई की मौत
मुफसिल थानाक्षेत्र के प्रभारी राजेश कुमार ने शुक्रवार को बताया कि गुरुवार की रात विशुनपुर गांव में इमरूआ गांव से बारात आई थी। द्वारपूजा के समय बाराती जश्न में इतने डूब गए कि उन्होंने हवा में गोलियां चलानी शुरू कर दीं। इसी दौरान गोली लगने से वहां खड़े जितेंद्र शर्मा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि 10 वर्षीय बच्ची घायल हो गई। पीड़ित व्यक्ति दुल्हन का भाई बताया जा रहा है।
कुमार ने बताया कि घायल बच्ची को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है, जहां उसकी स्थिति गंभीर बतायी जा रही है। इस मामले की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है तथा मामले की जांच की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications