नक्सलियों ने की फारवर्ड ब्लॉक के 7 समर्थकों की हत्या (लीड-1)

पुरुलिया जिले के पुलिस अधीक्षक सुनील चौधरी ने कहा, "अयोध्या हिल्स के निकट झालदा के प्रथम ब्लॉक में सात लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। राज्य पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों को घटनास्थल पर रवाना कर दिया गया है।" उन्होंने बताया कि अपराध के तरीके से ऐसा लगता है कि इन हत्याओं को नक्सलियों ने अंजाम दिया है।

पुरुलिया से फारवर्ड ब्लॉक के सांसद नरहरि महतो ने आईएएनएस को बताया,"नक्सलियों के एक गुट ने गुरुवार देर रात झालदा ब्लॉक के बागबांदी गांव में हमारी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के मकानों पर हमला बोल दिया। उनकी संख्या 30 से 40 के बीच थी।"

उन्होंने कहा, "नक्सलियों ने शुक्रवार तड़के पास के जंगलों में ले जाकर उनमें से सात लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी।"

महतो ने कहा कि पीड़ित सात लोगों में दोरदा ग्रामीण निकाय की प्रमुख चपाला गोरई तथा झालदा इलाके के नेता तपन सिंह सरदार के अलावा राजेश सिंह, किंकर सिंह, गोपेश्वर महतो, गोबर्धन सिंह और अमू सिंह मुर्मू भी शामिल हैं।

महतो ने आरोप लगाया कि अक्टूबर से अब तक पार्टी के 12 से ज्यादा समर्थकों और नेताओं की नक्सलियों द्वारा हत्या की जा चुकी है। नक्सलियों ने चार अक्टूबर को बागमुंडी इलाके में पार्टी के एक नेता सहित तीन कार्यकर्ताओं की हत्या कर दी थी।

पार्टी की राज्य समिति के सदस्य नरेन चटर्जी ने कहा, "फारवर्ड ब्लॉक अपने समर्थकों की हत्या के विरोध में काला दिवस मनाएगी जबकि वाम दलों ने शनिवार को 24 घंटे के बंद का ऐलान किया है।"

चटर्जी ने कहा, "पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं की सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन से बात की गई है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+