श्रद्धालुओं से जाम हुआ दिल्ली-आगरा राजमार्ग
बाबा जय गुरुदेव के यहां स्थित सफेद रंग के भव्य नाम योग साधना मंदिर में उत्तर प्रदेश के पूर्वी जिलों और बिहार से कई श्रद्धालु पहुंचे।
दिन में कई बार और देर शाम सड़कें जाम होने की वजह से आगरा की ओर जाने वाले पर्यटकों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
एक टैक्सी चालक ने बताया कि नाम योग साधना मंदिर की विपरीत दिशा में राजमार्ग पर एक किलोमीटर का रास्ता तय करने में भी एक या दो घंटे का समय लग रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications