सुषमा ने की जियाबाओ से भेंट
नई दिल्ली, 17 दिसम्बर (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)की वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज ने शुक्रवार को चीन के प्रधानमंत्री वेन जियाबाओ से मुलाकात की और दोनों देशों के बीच रिश्ते सुधारने के बारे में अपने पार्टी का दृष्टिकोण सामने रखा।
भाजपा सूत्रों ने इस मुलाकात को शिष्टाचार वश की गई भेंट बताया है।
लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषमा ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की ओर से जियाबाओ के सम्मान में बुधवार को दिए गए निजी रात्रि भोज में भी हिस्सा लिया था।
चीन के प्रधानमंत्री बुधवार को तीन दिन की भारत यात्रा पर आए थे। गुरुवार को उन्होंने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के साथ विभिन्न मसलों पर विचार-विमर्श किया था। वह शुक्रवार को पाकिस्तान के लिए रवाना हो जाएंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications