छत्तीसगढ़ में तेंदुए की खाल के साथ छात्र गिरफ्तार
रायपुर, 17 दिसम्बर (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में गुरुवार को पुलिस ने एक बस में सवार 20 वर्षीय छात्र को तेंदुए की खाल के साथ गिरफ्तार किया।
पुलिस के मुताबिक रायपुर से 150 किलोमीटर दूर कांकेर जिले में गुरुवार को वन विभाग की टीम ने खुफिया सूचना के आधार पर एक छात्र को तेंदुए की खाल के साथ गिरफ्तार किया।
वन विभाग के स्थानीय अधिकारी जे.एन. तिवारी ने बताया, "छात्र एक स्थानीय कॉलेज में बी.ए. प्रथम वर्ष का छात्र है और उसे खुफिया सूचना के आधार पर पकड़ा गया।"
तिवारी ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में तेंदुए की खाल की कीमत दो लाख रुपये आंकी गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications