करजई और ओबामा ने की फोन पर वार्ता
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक दोनों नेताओं के बीच फोन पर वार्ता हुई। अफगानिस्तान और पाकिस्तान में अमेरिकी नीति की समीक्षा पर ह्वाइट हाउस के बयान का काफी दिनों से इंतजार किया जा रहा था।
करजई के कार्यालय ने कहा, "दोनों देशों के राष्ट्रपति ने स्वीकार किया कि अफगानिस्तान के कई इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त हो चुकी है और कुछ प्रांतों में सुरक्षा में सुधार लाने एवं स्थायित्व कायम करने की जरूरत है।"
समीक्षा में इस रिपोर्ट की अपेक्षा की गई है कि काफी संख्या में विदेशी सैनिकों की मौत के बावजूद लगभग 150,000 अंतर्राष्ट्रीय सैनिकों ने तालिबान के खिलाफ अभियान चलाने में कामयाबी हासिल की है। इन सैनिकों में दो तिहाई अमेरिका के हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications