सीमा विवाद में धैर्य की जरूरत : जियाबाओ
'इंडियन काउंसिल फॉर वर्ल्ड अफेयर्स' में भारत चीन सम्बंधों पर अपने भाषण में उन्होंने कहा, "सीमा विवाद का पूरी तरह हल निकालना आसान काम नहीं होगा। इसके लिए धैर्य रखने की जरूरत है, इसके समाधान में लंबा समय लगेगा।"
उन्होंने कहा, "ईमानदारी, पारस्परिक विश्वास और दृढ़ता से हम अंतत: एक निष्पक्ष, उचित और परस्पर स्वीकार्य हल की तरफ बढ़ सकते हैं।"
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और वेन के शिष्टमंडल स्तर की बातचीत में सीमा विवाद मुद्दा उठा।
बातचीत के बाद जारी संयुक्त विज्ञप्ति में बताया गया, "दोनों देशों ने अपने महत्वपूर्ण मतभेदों का हल निकालने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। दोनों पक्षों ने सीमा विवाद के लिए शीघ्र शांतिपूर्ण बातचीत शुरू करने पर जोर दिया।"
बयान के मुताबिक दोनों देश पहले के समझौतों के तहत लंबित सीमा विवाद का हल निकालने के साथ ही दोनों देश सीमा क्षेत्र में शांति कायम करने के लिए मिलकर काम करेंगे।
चीनी प्रधानमंत्री ने सीमा पार की नदियों पर भारत की चिता कम करते हुए कहा कि इनका प्रबंधन करना दोनों देशों की जिम्मेदारी है।
उन्होंने कहा, "चीन सीमा पार से बहने वाली नदियों की भारतीय चिंता को गंभीरता से लेता है और हम इस दिशा में सुधार के लिए संयुक्त तंत्र बनाने को तैयार हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications