दो हफ्ते में आ जाएगी श्रीकृष्णा समिति की रिपोर्ट
रिपोर्ट सौंपने से पहले अंतिम बार यह पांच सदस्यीय समिति गुरुवार को आंध्र प्रदेश की यात्रा पर पहुंची। सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति बी. एन. श्रीकृष्णा इस समिति के मुखिया है।
उन्होंने यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि एक न्यायमूर्ति की हैसियत से उनके द्वारा लिया गया फैसला हो सकता है किसी को रास आए और किसी को नहीं।
उन्होंने प्रदेश के राजनीतिक दलों व अन्य समूहों से अपील की कि समिति की रिपोर्ट जैसी भी हो, वे संयम का परिचय दें और शांति बनाए रखें। उन्होंने कहा, "पार्टी से बड़ा राज्य है और राज्य से बड़ा देश।"
न्यायमूर्ति श्रीकृष्णा ने कहा कि पिछले 10 महीनों के दौरान समिति ने समाज के सभी वर्गो और आम आदमी के विचार जानने की कोशिश की और वह अपने काम से संतुष्ट है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications