आंतरिक सुरक्षा की स्थिति बेहतर हुई : गृह मंत्रालय
गृह मंत्रालय की वर्षान्त समीक्षा रिपोर्ट के अनुसार, "जम्मू-कश्मीर और पूवरेत्तर क्षेत्र में स्थिति आमतौर पर नियंत्रण में रही है। नक्सली हिंसा में अवश्य कुछ वृद्घि हुई, परन्तु सुरक्षा बल उनके प्रभाव वाले क्षेत्रों में लगातार इनका मुकाबला कर रहे हैं और नागरिक प्रशासन का वर्चस्व स्थापित करने के प्रयास में जुटे हुए हैं।"
समीक्षा के अनुसार, "देश भर में साम्प्रदायिक स्थिति भी शांतिपूर्ण रही। राम जन्मभूमि- बाबरी मस्जिद के मालिकाना हक के मामले में 30 सितम्बर, 2010 को फैसला सुनाया गया। निर्णय की प्रत्याशा में केन्द्रीय अर्धसैनिक बलों को उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों में तैनात किया गया था। निर्णय के बाद स्थिति शांतिपूर्ण बनी रही। इसी वर्ष देश में राष्ट्रमंडल खेल भी शानदार ढंग से सम्पन्न हुए।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications