भारत और इटली सड़क क्षेत्र में सहयोग के लिए करेंगे करार

सड़क परिवहन मंत्री एवं राजमार्ग मंत्रालय की ओर से गुरुवार को जारी एक बयान में कहा गया कि सड़क परिवहन मंत्री एवं राजमार्ग मंत्री कमलनाथ तथा इतालवी आर्थिक विकास मंत्री पाओलो रोमानी के बीच द्विपक्षीय वार्ता के दौरान यह जरूरत महसूस की गई और उस पर सहमति बनी।

दोनों ने यह निर्णय भी लिया गया कि इतालवी आर्थिक विकास मंत्रालय और विदेश मंत्रालय के अधिकारियों और अवसंरचना समेत विभिन्न क्षेत्रों के करीब 200 व्यापारियों का एक व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल 2011 के प्रारंभ में भारत की यात्रा करेगा।

नाथ ने इतालवी औद्योगिक नियोक्ता संघ द्वारा भारत में अवसंरचना अवसर पर आयोजित गोलमेज सम्मेलन में भी हिस्सा लिया। इस सम्मेलन में अवसंरचना क्षेत्र की कई इतालवी कंपनियों ने भाग लिया। अवसंरचना उद्योग के इतालवी कोरपोरेट ने भारत के राजमार्ग क्षेत्र में गहरी दिलचस्पी प्रदर्शित की।

विज्ञप्ति के मुताबिक नाथ दो दिवसीय यात्रा पर रोम में थे। उनके साथ फिक्की का एक प्रतिनिधिमंडल भी गया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+