सर्द हवाओं और कोहरे से घिरी दिल्ली
नई दिल्ली। जैसे जैसे दिसंबर अपनी गति से आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे सर्दी भी अपने पूरे रंग में दिखती जा रही है। दिल्ली में सर्द हवाओं और कोहरे का प्रकोप जारी है। जिसकी वजह से दिल्ली वालों को अपनी सुबह का स्वागत कोहरे सहित करना पड़ रहा है। शहर का तापमान गिरकर 6.4 डिग्री सेल्सियस तक चला गया, जो औसत से दो डिग्री नीचे था।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग का कहना है कि भले ही सुबह के समय सर्दी और कोहरे का असर दिखाई दिया है लेकिन दिन में आसमान साफ रहेगा और तेज धूप निकलेगी। रात के समय तापमान में गिरावट होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक अधिकतम तापमान 22 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। अधिकतम आद्र्रता 97 तथा न्यूनतम 41 फीसदी दर्ज की गई। आपको बता दें कि 11 दिसम्बर इस मौसम का सबसे ठंडा दिन रहा था। उस दिन न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।













Click it and Unblock the Notifications