नेपाल: लापता विमान का मलबा मिला

लापता विमान का मलबा मिला
विमान में 22 लोग सवार थे.

नेपाल में अधिकारियों का कहना है कि उन्होंने बुधवार को लापता हुए एक छोटे यात्री विमान का मलबा ढूँढ़ निकाला है. अधिकारियों का ये भी कहना है कि इस हादसे में सभी लोगों के मारे जाने की आशंका है.

कनाडा में बने तारा एयर के इस विमान में 22 लोग सवार थे. बुधवार को नेपाल के लामीदाना से इस विमान ने राजधानी काठमांडू के लिए उड़ान भरी थी लेकिन उड़ान भरते ही नियंत्रण कक्ष से विमान का संपर्क टूट गया.

बाद में इस विमान का मलबा घाटी से बरामद हुआ है. राहत कार्य की अगुआई कर रहे अधिकारी दिमलेश लाल करना ने बताया है कि हादसे में विमान के टुकड़े-टुकड़े हो गए हैं और किसी के भी बचने की कोई संभावना नहीं है.

समाचार एजेंसी एएफ़पी से बातचीत में उन्होंने कहा, "विमान बुधवार को लापता हो गया था. पूर्वी नेपाल में यह एक पहाड़ी से जा टकराया. गुरुवार सुबह को इस विमान का मलबा मिला है."

तलाशी का काम बुधवार से ही शुरू हो गया था लेकिन कम रोशनी के कारण इसे रोक दिया गया था. गुरुवार सुबह एक बार फिर तलाशी का काम शुरू हुआ और विमान का मलबा बरामद हो गया.

इस विमान में 19 यात्री और चालक दल के तीन सदस्य सवार थे. तारा एयर का कहना है कि एक यात्री अमरीकी नागरिक था जबकि बाक़ी के लोग नेपाली नागरिक थे. ये सभी लोग एक हिंदू मंदिर का दर्शन करके लौट रहे थे. नेपाल में अक्सर विमान हादसे होते रहते हैं.

इसी साल अगस्त में भी एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ था, जिसमें 14 लोग मारे गए थे. मारे गए लोगों में चार अमरीका, एक जापान और एक ब्रिटेन का नागरिक था.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+