अस्पताल की 7वीं मंजिल से कूद युवक ने दी जान
पुलिस के अनुसार युवक की पहचान नसीम (32) के रूप में हुई है। वह जी.बी. पंत अस्पताल के सातवीं मंजिल से कूद गया। उसकी इसी अस्पताल में 10 दिनों पहले हृदय की सर्जरी हुई थी।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना सुबह करीब आठ बजे हुई।
अधिकारी ने बताया, "वह सुबह के समय शौचालय गया था, जबकि उसकी मां बाहर उसकी प्रतीक्षा कर रही थी। तभी उसने कथित रूप से खिड़की से छलांग लगा दी। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।"
पुलिस का कहना है कि युवक अपने स्वास्थ्य को लेकर अवसाद में था। उसके पास से कोई सूसाइड नोट नहीं मिला है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications