परिवार का दावा, गिरफ्तार हो चुका है 'असली' सरबजीत

पंचकुला पुलिस ने यहां कुछ महीने पहले दर्ज फर्जीवाड़े के एक मामले में मनजीत सिंह रत्तू को गिरफ्तार किया है।

पाकिस्तान में सरबजीत को भी मनजीत के नाम से जाना जाता है।

सरबजीत सिंह के वकीलों और परिजनों ने दावा किया है कि सरबजीत पहचान में हुई भूल का शिकार है। असली मनजीत सिंह कोई और है।

सरबजीत की बहन दलबीर कौर ने गुरवार को आईएएनएस से कहा, "मुझे पूरा विश्वास है कि जिस मनजीत सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, पाकिस्तान में विस्फोट के लिए वास्तव में वही जिम्मेदार है। मैं उसे देखने के लिए कल थाना जाऊंगी। मैंने हरियाणा पुलिस के प्रमुख से भी बात की है उन्होंने मुझे हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।"

पंचकुला पुलिस हालांकि सरबजीत के परिजनों के दावे को पूरी तरह सही नहीं मानती।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+