सचिन कैस्ट्रॉल के ब्रांड एम्बेसडर
ब्रांड एंबेसडर के रूप में सचिन कैस्ट्रॉल के क्रिकेट सम्बंधी गतिविधियों का चेहरा बनेंगे और कैस्ट्रॉल के ब्रांड कैस्ट्रॉल पावर, एक्टिव और जीटीएक्स का प्रचार करेंगे।
सचिन के अलावा इस कम्पनी के अन्य ब्रांड एम्बेसडरों में हैं उनकी अपनी ही टीम के एक अन्य खिलाड़ी राहुल द्रविड़, पूर्व आस्ट्रेलियाई क्रिकेट खिलाड़ी एडम गिलक्रिस्ट, रीयल मेड्रिड के स्ट्राइकर क्रिस्टियानो रोनाल्डो।
तेंदुलकर ने कहा कि वे इस साझीदारी को लेकर बहुत उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि कैस्ट्रॉल अंतर्राष्ट्रीय ब्रांड है और लगभग सौ सालों से मोटर स्पोर्ट से जुड़ा हुआ है, जिसके वे दीवाने रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications