जीएसएम फोन उपभोक्ताओं की संख्या में 3.4 फीसदी की बढ़ोतरी
भारती एयरटेल के उपभोक्ताओं की संख्या में 31 लाख की बढ़ोतरी हुई और यह कुल 14.95 करोड़ हो गई। वोडाफोन के उपभोक्ताओं की संख्या में भी 31 लाख की बढ़ोतरी हुई और यह 12.1 करोड़ हो गई।
सरकारी कम्पनी भारत संचार निगम लिमिटेड के उपभोक्ताओं की संख्या में 30 लाख की बढ़ोतरी हुई और यह 7.8 करोड़ हो गई।
आइडिया सेलुलर के उपभोक्ताओं की संख्या 28 लाख बढ़कर 7.88 करोड़ हो गई।
नई टेलीकॉम कम्पनी यूनीनॉर ने भी अपने उपभोक्ताओं की संख्या में 25 लाख जोड़े और कुल आंकड़ा 1.6 करोड़ तक पहुंचाया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications