भारत-चीन दोस्त रहेंगे, प्रतिद्वंद्वी नहीं : मनमोहन
भारत और चीन के बीच कूटनीतिक सम्बंधों की स्थापना की 60वीं सालगिरह पर आयोजित 'फेस्टिवल ऑफ चाइना इन इंडिया' की समाप्ति पर आयोजित समारोह में प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारे सामने शुरू हो रही एशियाई शताब्दी में भारत, चीन सहयोग एक प्रमुख आधार वाक्य होगा।
उन्होंने कहा कि भारत और चीन के विकास के लिए दुनिया में काफी अवसर हैं।
उन्होंने दोनों देशों से सूचना की दूरी को पाटने के लिए काम करने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा हमें सीधे एक दूसरी की उपलब्धियों के बारे में जानना चाहिए, न कि किसी तीसरे पक्ष के माध्यम से।
समारोह में उपस्थित वेन जियाबाओ ने भी दोनों देशों के बीच हार्दिक आदान-प्रदान की बात कही।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications