दिल्ली मेट्रो में फिर हुई तकनीकी खराबी
दिल्ली मेट्रो के एक प्रवक्ता ने बताया कि कम्प्यूटरीकृत संकेत प्रणाली में तकनीकी खराबी आने से सुबह 11 बजे के पहले मेट्रो सेवाएं प्रभावित हुईं।
उन्होंने बताया कि इससे एक मार्ग पर मेट्रो सेवा बंद हो गई, जिसके चलते उसी के समानांतर मार्ग पर मेट्रो की कमी पड़ गई। इस तकनीकी खराबी से हजारों लोगों को परेशानी हुई।
अपने गंतब्य तक पहुंचने के लिए काफी संख्या में यात्रियों को ऑटोरिक्शा और बसों की सेवाएं लेनी पड़ी।
उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ सप्ताहों में मेट्रो सेवा में तकनीकी दिक्कतें आई हैं। खासकर ये दिक्कतें सुबह और शाम के व्यस्त समय में हुई हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications