श्रीनगर में मुहर्रम के मद्देनजर शुक्रवार को कर्फ्यू
श्रीनगर के जिला अधिकारी ने गुरुवार की शाम निषेधाज्ञा जारी की। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को सुबह छह बजे से सात थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगाया जाएगा। पुराना शहर इलाके में वाहनों के चलने पर प्रतिबंध रहेगा।
उन्होंने हालांकि कहा कि प्रतिबंध उन पर लागू नहीं होगा, जिन्होंने मुहर्रम का जुलूस निकालने के लिए अधिकारियों से पहले ही इजाजत ले ली है।
उल्लेखनीय है कि 1990 में यहां मुहर्रम के मौके पर सशस्त्र हिंसा हुई थी। उस दौरान अधिकारियों ने श्रीनगर में मुख्य मुहर्रम जुलूस निकालने की इजाजत नहीं दी थी। इस जुलूस में हजारों की संख्या में शिया मुस्लिम शामिल होते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications