प्रवर्तन निदेशालय की हिरासत में भेजे गए पूर्व मंत्री
आर्थिक भ्रष्टाचार निरोधक कानून (पीएमएलए) न्यायालय के न्यायाधीश जी.के. सिंह ने पूर्व मंत्री को ईडी के सात दिनों की हिरासत में भेज दिया। ईडी ने न्यायालय से कमलेश सिंह की 10 दिनों की हिरासत की मांग की थी।
वर्तमान में सिंह का 'राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल इंस्टीट्यूट' में इलाज चल रहा है। अस्पताल से छुट्टी मिलने पर ईडी उन्हें हिरासत में लेगा।
ज्ञात हो कि सिंह गत वर्ष के 30 नवंबर से जेल में हैं। झारखण्ड उच्च न्यायालय ने उन्हें भ्रष्टाचार के मामले में सोमवार को जमानत दी थी।
सिंह को पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा के साथ गिरफ्तार किया गया था। दो पूर्व मंत्री एनोस एक्का और हरिनारायण राय इसी मामले में अगस्त 2009 से जेल में हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications