भारत-ओमान रिफाइनरी में उत्पादन जनवरी से

उद्योग मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने गुरुवार को विभिन्न निवेशक सम्मेलनों (इन्वेस्टर्स मीट) में हुए करारनामों की प्रगति की समीक्षा के दौरान बताया कि सागर जिले के बीना में 10 हजार 300 करोड़ रुपये की परियोजना भारत-ओमान रिफाइनरी लिमिटेड का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और इसमें उत्पादन का पूर्वाभ्यास चल रहा है। संभावना है कि जनवरी से वाणिज्यिक उत्पादन शुरू हो जाएगा।

बैठक में बताया गया कि खजुराहो समिट-2010 से पहले हुई इन्वेस्टर्स मीट में कुल 333 करारनामों (एमओयू) पर हस्ताक्षर हुए हैं। करारनामों के अनुसार 4,71,564 करोड़ रुपये का निवेश किया जाना है। इनमें से 24 परियोजनाओं में उत्पादन शुरू भी हो चुका है तथा 18 परियोजनाओं में निर्माण कार्य जारी है।

बताया गया है कि 53 परियोजनाएं प्रारंभिक क्रियान्वयन की स्थिति में हैं और 127 के लिए सर्वेक्षण चल रहा है। 74 परियोजनाओं पर विभिन्न स्तर पर कार्य प्रारंभ हो चुका है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+