अफगानिस्तान में विस्फोट में 14 की मौत
समाचार एजेंसी डीपीए ने सरकारी प्रवक्ता के हवाले से बताया कि प्रांतीय सरकार के प्रवक्ता शफीक बेहरोज्यान का कहना है कि सड़क किनारे रखे गए बम के फटने से आम यात्रियों को लेकर जा रही एक वैन क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे बच्चों और महिलाओं सहित 14 लोगों की मौत हो गई।
बेहरोज्यान ने कहा है कि विस्फोट कुश्क-ए-कोहना जिले में हुआ। इस हादसे में अन्य चार लोग घायल हो गए। वैन में निकटवर्ती गांव के एक परिवार के सदस्य सवार थे।
उन्होंने कहा कि इसी इलाके में सड़क किनारे पाए गए दो और बमों को सुरक्षा बलों ने निष्क्रिय किया। हमले की जांच की जा रही है।
राष्ट्रपति हामिद करजई ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि सड़क किनारे बम रखने का यह कारनामा 'दुश्मनों' का है।
ज्ञात हो कि अफगान अधिकारी 'दुश्मन' शब्द का इस्तेमाल तालिबान आतंकियों के लिए करते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications