सागर में निर्माणाधीन विद्युत संयंत्र में हादसा, 3 की मौत
सागर जिले के बीना में जेपी विद्युत संयंत्र का निर्माण कार्य चल रहा है। बीना के अनुविभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीओपी) रक्षपाल सिंह यादव ने आईएएनएस को बताया कि गुरुवार को चल रहे निर्माण कार्य के दौरान कुछ लोहे के गार्टर लगाए जा रहे थे, तभी एक गार्टर खिसक कर नीचे गिर गया और तीन मजूदर उसकी चपेट में आ गए। इस हादसे में तीनों की मौत हो गई।
यादव ने बताया कि इस हादसे में जान गंवाने वाले तीनों मजदूर बिहार के पूर्वी चम्पारण के निवासी थे। तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications