इसरो सोमवार को करेगा नए उपग्रह का प्रक्षेपण

चेन्नई, 16 दिसम्बर (आईएएनएस)। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) सोमवार को एक नए और अब तक के सबसे भारी उपग्रह का प्रक्षेपण करेगा, जिसका उपयोग दूरसंचार, टेलीविजन प्रसारण और मौसम संबंधी कार्यो में किया जाएगा।

नए उपग्रह को पृथ्वी की कक्षा में स्थापित करने के बाद 1999 में इसी उद्देश्य के लिए छोड़े गए पुराने उपग्रह 'इनसेट 2 ई' को सेवा से हटा दिया जाएगा।

नया उपग्रह 'जीसेट-5पी' को उपग्रह प्रक्षेपण यान जीएसएलवी से प्रक्षेपित किया जाएगा। वैज्ञानिकों को इसकी सफलता की पूरी संभावना है।

इसरो के प्रकाशन और जनसंपर्क निदेशक एस. सतीश ने आईएएनएस से बताया कि वैज्ञानिक शुक्रवार को प्रक्षेपण के पूर्वाभ्यास की तैयारी कर रहे हैं।

एक अन्य अधिकारी ने कहा कि यदि वे पूर्वाभ्यास से संतुष्ट होंगे, तो यान के प्रक्षेपण की अनुमति दी जाएगी। उन्होंने कहा कि यान को सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र श्रीहरिकोटा से छोड़ा जाएगा।

उल्लेखनीय है कि इसरो ने अब तक छह बार जीएसएलवी से उपग्रह को अंतरिक्ष में भेजने की कोशिश की है। जिसमें से दो प्रयास सफल रहे। एक में आंशिक सफलता मिली और तीन प्रयास असफल रहे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+