अमेठी में शिक्षिका पर तेजाब फेंका
पुलिस के अनुसार पीपरपुर थाना क्षेत्र के कानूपुर प्राथमिक विद्यालय की अध्यापिका रंजना सिंह (32) गुरुवार को जैसे ही स्कूल परिसर में दाखिल हुईं, पीछे से तीन मोटरसाइकिलों पर आए अज्ञात लोगों ने उनपर तेजाब फेंक दिया और मौके से फरार हो गए।
पीपरपुर थाना प्रभारी पी.पी.सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि जिला अस्पताल में भर्ती शिक्षिका का गला, चेहरा और पीठ बुरी तरह से झुलस गया है। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। वह सुल्तानपुर जिले की रहने वाली हैं।
सिंह ने कहा कि फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि तेजाब फेंकने वाले लोग कौन थे और किस वजह से उन्होंने ऐसी हरकत की। उन्होंने कहा कि घटना की जांच की जा रही है। तेजाब फेंकने वालों की तलाश जारी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications