प्रो. आनंद कुमार को केलकर युवा पुरस्कार
एवीवीपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा. रजनीश शुक्ल ने संवाददाताओं को बताया कि चयनकर्तामंडल ने इस वर्ष के यशवंत राव केलकर युवा पुरस्कार के लिए कुमार के नाम की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि कुमार को यह पुरस्कार बेंगलुरू (कर्नाटक) में 25 से 28 दिसम्बर तक होने वाले विद्यार्थी परिषद के 56वें राष्ट्रीय अधिवेशन में प्रदान किया जाएगा।
शुक्ल ने बताया कि कुमार को एक सार्वजनिक समारोह में 28 दिसम्बर को प्रसिद्ध संगीतज्ञ एवं ऑस्कर पुरस्कार से सम्मानित रसूल पुकुट्टी पुरस्कार प्रदान करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications