चीन ने स्कूलों में मैंडरिन को शामिल करने का स्वागत किया
चीन के प्रधानमंत्री वेन जियाबाओ की भारत यात्रा के दूसरे दिन जारी दोनों देशों के संयुक्त बयान में कहा गया कि चीन चीनी भाषा के शिक्षकों को प्रशिक्षण दे सकता है और आवश्यक प्रशिक्षण सामग्री मुहैया करा सकता है।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अगले शिक्षा सत्र 2011-12 से छठी कक्षा से मैंडरिन भाषा की पढ़ाई शुरू करने जा रहा है।
बयान में कहा गया है कि दोनों देश एक दूसरे की शैक्षणिक डिग्रियों को मान्यता देने और छात्रों के आदान-प्रदान कार्यक्रम के लिए समझौते पर भी काम करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications