पाकिस्तान में 6 आत्मघाती हमलावर गिरफ्तार

इस्लामाबाद, 16 दिसम्बर (आईएएनएस)। पाकिस्तान में दो स्थानों से छह संदिग्ध आत्मघाती हमलावर गिरफ्तार किए गए हैं। इनके पास से आत्मघाती जैकेट सहित भारी मात्रा में हथियार बरामद हुआ है। यह गिरफ्तारी शिया समुदाय के आशुरा जुलूस के पहले हुई है।

अधिकारियों के मुताबिक बलूचिस्तान प्रांत के क्वेटा में गुरुवार को तीन संदिग्ध हमलावर गिरफ्तार हुए। इनके पास से दो आत्मघाती जैकेट, 28 हैंड ग्रेनेड, चार रॉकेट और 20 किलोग्राम विस्फोटक बरामद किया गया।

उधर, कराची पुलिस ने बुधवार शाम प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-झांगवी से जुड़े तीन संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनके पास से आत्मघाती जैकेट बरामद किए।

'फ्रंटियर कार्प्स' के उप महानिरीक्षक (डीआईजी) ब्रिगेडियर शहजाद ने गुरुवार को बताया कि संदिग्ध आतंकवादियों को चमन सीमा के समीप गिरफ्तार किया गया। ये अफगानिस्तान से पाकिस्तान में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे थे।

उन्होंने कहा, "प्रारंभिक जांच में पता चला है कि ये क्वेटा में आशुरा जुलूस के दौरान आत्मघाती हमले करना चाहते थे।"

इस बीच कराची में जुलूस मार्गो को बंद कर दिया गया है और सेना हेलीकॉप्टरों के जरिए मार्गो पर नजर बनाए हुए है। इसके अलावा कई शहरों में 200 से अधिक संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया गया है।

मुहर्रम के पहले 10 दिनों के दौरान संभावित साम्प्रदायिक संघर्ष के मद्देनजर कई संवेदनशील इलाकों में सेना और अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है।

उल्लेखनीय है कि एक सप्ताह पहले मुहर्रम के पहले और तीसरे दिन पख्तूनख्वा प्रांत के कोहत और हंगू में दो अलग-अलग आत्मघाती हमलों में 30 से अधिक लोगों की जानें गई हैं। आत्मघाती हमलावरों ने कराची, क्वेटा और लाहौर में शिया जुलूसों को निशाना बनाया है। जिसके चलते इस वर्ष सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+