बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में हुई चोरी के मामले में 7 गिरफ्तार
भोपाल के पुलिस अधीक्षक योगेश चौधरी ने गुरुवार को संवाददाताओं को बताया कि हबीबगंज थाने और बागसिवनिया थाने की पुलिस ने एक संयुक्त अभियान के तहत सात लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से विश्वविद्यालय से चुराई गई सामग्री बरामद की गई है।
चौधरी ने बताया कि पिछले कुछ अरसे में इस विश्वविद्यालय में कुल 22 चोरियां हो चुकी हैं। चोरों ने पहले भी प्रयोगशाला के उपकरण, सीसीटीवी कैमरे एवं कई महत्वपूर्ण सामग्री चुराई थी।
उन्होंने कहा कि आरोपियों से बरामद सामग्री की अनुमानित कीमत करीब 19 लाख रुपये है। सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications