शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 217 अंक ऊपर बंद (राउंडअप)

इससे पहले बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 50.81 अंकों की तेजी के साथ 19,698.58 अंक पर खुला। सेंसेक्स में अधितम 19897.22 अंक और न्यूनतम 19,554.35 अंकों के बीच 342.87 अंकों के दायरे में कारोबार हुआ।

सेंसेक्स में कुल 21 शेयरों में तेजी दर्ज की गई। हीरो होंडा (3.57 फीसदी), टीसीएस (3.56 फीसदी), इंफोसिस (2.77 फीसदी), विप्रो (2.71 फीसदी) और टाटा स्टील (2.54 फीसदी) में सर्वाधिक बढ़ोतरी दर्ज की गई।

सेंसेक्स में महिंद्रा एंड महिंद्रा (2.73 फीसदी), टाटा पावर (2.33 फीसदी), हिंदुस्तान युनीलीवर (1.31 फीसदी), मारुति सुजुकी (1.23 फीसदी) और बजाज ऑटो (0.95 फीसदी) में सर्वाधिक गिरावट दर्ज की गई।

उधर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक निफ्टी 18.25 अंकों की बढ़ोतरी के साथ 5910.50 अंक पर खुला था। निफ्टी में अधिकतम 5956.15 अंक और न्यूनतम 5855.05 अंकों के बीच 101.10 अंकों के दायरे में कारोबार हुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी का रुख देखा गया। मिडकैप 24.62 अंक बढ़कर 7568.01 अंक पर बंद हुआ। स्मॉलकैप 44.57 अंक बढ़कर 9,184 अंक पर बंद हुआ।

बीएसई के 13 सेक्टरों में सिर्फ दो सेक्टरों उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (0.29 फीसदी) और बिजली (0.02 फीसदी) में गिरावट देखी गई। सूचना प्रौद्योगिकी (2.79 फीसदी), प्रौद्योगिकी (2.16 फीसदी), बैंकिंग (1.86 फीसदी), धातु (1.32 फीसदी) और रियल्टी (0.98 फीसदी) में अन्य सेक्टरों के मुकाबले अधिक तेजी दर्ज की गई।

बीएसई में कारोबार का रुझान सकारात्मक रहा। कुल 1534 शेयरों में तेजी और 1314 में गिरावट का रुख देखा गया, जबकि 164 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं आया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+