बिहार के मंत्रियों को सम्पत्ति की घोषणा करने का निर्देश
राज्य के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने गुरुवार को पटना में पत्रकारों से कहा कि मुख्यमंत्री का लिखा पत्र गुरुवार को सभी मंत्रियों को मिला है, जिसमें उन्हें 31 दिसम्बर तक अपनी सम्पत्ति का ब्योरा घोषित करने का निर्देश दिया गया है।
उन्होंने कहा कि सभी मंत्रियों द्वारा घोषित सम्पत्तियों का ब्योरा सरकारी वेबसाइट पर भी डाला जाएगा। उन्होंने कहा कि भ्रष्टचार पर अंकुश लगाने के लिए सरकार दृढ़ संकल्पित है।
उल्लेखनीय है कि पिछले मंगलवार को राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य में विधायक निधि को समाप्त करने की मंजूरी दी गई थी। सरकार का मानना है कि विधायक निधि के कारण विधायकों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications