सोनी को डिजिटल कैमरे की बिक्री में 50 फीसदी वृद्धि की उम्मीद

कम्पनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने गुरुवार को कहा कि डिजिटल कैमेरे की बिक्री से होने वाली आय वर्तमान 600 करोड़ रुपये से बढ़कर मार्च 2011 तक 900 करोड़ रुपये तक पहुंच जाएगी।

सोनी इंडिया के वरिष्ठ महाप्रबंधक (बिक्री) सुनील नैय्यर ने कहा कि मार्च 2010 में कम्पनी की भारत के कुल कैमरा बाजार के 35 फीसदी हिस्से पर पकड़ थी। दो नये मॉडल के लांच होने के बाद अब उम्मीद है कि अगले साल मार्च तक यह बढ़कर 40 फीसदी हो जाएगा।

उन्होंने यहां सोनी के दो नए डिजिटल कैमरे एनईएक्स-5 और एनईएक्स-3 लांच किए। कैमरे को लांच करने के बाद उन्होंने कहा कि डिजिटल कैमरे की बिक्री से होने वाली आय के मार्च, 2011 तक 600 करोड़ रुपये से बढ़कर 900 करोड़ हो जाने की संभावना है।

उन्होंने इस अवसर पर बताया कि भारत का कुल कैमरा बाजार अभी 1,750 करोड़ रुपये का है। यह अगले साल तक बढ़कर 2,250 करोड़ रुपये का हो जाएगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+