जयललिता ने करूणानिधि को आड़े हाथों लिया
उच्चतम न्यायालय ने भारतीय चिकित्सा परिषद (एमसीआई) को सभी मेडिकल कॉलेजों के लिए केवल एक संयुक्त प्रवेश परीक्षा आयोजित कराने का आदेश दिया है।
जयललिता ने एक बयान जारी कर कहा, "इस निर्णय से मेडिकल सीटों में 69 फीसदी आरक्षण दिए जाने के मेरे शासनकाल के दौरान सरकार द्वारा लिए गए फैसले पर प्रभाव पड़ेगा।"
जयललिता ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय ने अपने निर्णय में अगले शैक्षणिक सत्र 2011-12 के लिए मेडिकल की संयुक्त प्रवेश परीक्षा अयोजित कराने के लिए कहा है।
जयललिता के मुताबिक डीएमके प्रमुख करुणानिधि को केंद्र सरकार से अपने सम्बंधों का लाभ उठाते हुए संयुक्त प्रवेश परीक्षा के प्रस्ताव को हटाने की कोशिश करनी चाहिए।
पेट्रोल कीमतों में की गई वृद्धि की आलोचना करते हुए जयललिता ने कहा कि इस वर्ष पेट्रोल की कीमतों में आठ बार वृद्धि की जा चुकी है। इस वर्ष एक लीटर पेट्रोल पर कुल 11.86 रुपये की वृद्धि हो चुकी है जिससे मध्यम वर्गीय लोगों पर बोझ बढ़ेगा। जयललिता ने बढ़ी कीमतों को वापस लेने की मांग की और इसका विरोध न करने के लिए करूणानिधि की आलोचना की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications