प्रत्यक्ष विदेशी निवेश में 38 फीसदी की गिरावट

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार अप्रैल से अक्टूबर की अवधि में पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश में 37.84 फीसदी की गिरावट आई है।

पिछले साल इस अवधि में जहां 19.95 अरब डॉलर का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश हुआ था, वहीं इस साल इस अवधि में सिर्फ 12.40 अरब डॉलर का निवेश हुआ है।

पिछले कारोबारी साल में भारत में कुल 25.89 अरब डॉलर का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश हुआ था। इस साल के लिए कुल 33 अरब डॉलर के प्रत्यक्ष विदेशी निवेश का लक्ष्य रखा गया था। लेकिन मौजूदा स्तर को देखते हुए इसके हासिल होने की संभावना कम ही दिखाई पड़ती है।

प्रत्यक्ष विदेशी निवेश के स्तर में गिरावट की मुख्य वजह बीमा और मल्टी ब्रांड रिटेल क्षेत्र को विदेशी निवेश के लिए खोलने के मुद्दे पर जारी अनिश्चितता को बताया जा रहा है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+