सशक्त भारत-चीन सम्बंधों से होगी दीर्घकालिक शांति : प्रधानमंत्री
नई दिल्ली, 16 दिसम्बर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने गुरुवार को कहा कि भारत और चीन के बीच सशक्त भागीदारी एशिया की दीर्घकालिक शांति और सुरक्षा में योगदान देगी।
चीन के प्रधानमंत्री वेन जियाबाओ के साथ शिष्टमंडल स्तरीय बैठक से पहले मनमोहन सिंह ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि तीव्र आर्थिक विकास ने सहयोग की सम्भावनाओं के नए द्वार खोले हैं।
प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले पांच वर्षो में वह जियाबाओ और चीन के राष्ट्रपति हू जिन्ताओ सहित चीन के नेताओं से 20 बार मुलाकात कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि यह दोनों देशों के बीच 'सम्पर्कों की प्रबलता' को दर्शाता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications