जियाबाओ को भारत संग 'रणनीतिक सहमति' बनने की उम्मीद
राष्ट्रपति भवन में जियाबाओ का रस्मी स्वागत किया गया। राष्ट्रपति प्रतिभा पाटील और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने यहां गर्मजोशी से जियाबाओ की अगवानी की। चीन के प्रधानमंत्री ने संवाददाताओं से कहा, "अपने संयुक्त प्रयासों से हम 21वीं सदी में अपनी मित्रता और सहयोग को शीर्ष स्तर तक ले जाने में सक्षम होंगे।"
जम्मू एवं कश्मीर के निवासियों को नत्थी वीजा जारी करने जैसी भारत की चिंताओं के बीच वेन ने कहा, "हम वार्ता के दौरान रणनीतिक सहमति पर पहुंचने में सक्षम होंगे।"
उन्होंने कहा, "इस दौरे के महत्वपूर्ण परिणाम निकलेंगे।" उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि बुधवार से शुरू हुए इस दौरे से दोनों देशों के संबंध व्यापक बनेंगे।
जियाबाओ बुधवार दोपहर भारत पहुंचे थे। गुरुवार को औपचारिक शिष्टमण्डल स्तर की वार्ता के दौरान दोनों देशों के आपसी व्यापार का लक्ष्य 60 अरब डॉलर निर्धारित किया जा सकता है। इसके अलावा दोनों देशों के नेताओं के सीधे संपर्क के लिए हॉटलाइन स्थापित करने का निर्णय लिए जाने की भी उम्मीद है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications