स्पेन में बंदूकधारी ने की 4 की हत्या
समाचार एजेंसी ईएफई के मुताबिक यह हादसा सुबह सात बजे हुआ। यह संदिग्ध हमलावर ला कानया कस्बे में एक रेस्तरां के भीतर गया और गोलीबारी शुरू कर दी और वहां काम कर रहे पिता-पुत्र को मार डाला।
इस घटना को अंजाम देने के बाद संदिग्ध हमलावर ने ओलोट कस्बे के एक बैंक में जाकर प्रबंधक और एक कर्मचारी की हत्या कर दी।
सूत्रों के मुताबिक संदिग्ध हमलावर ने किसी तरह के वित्तीय लेनदेन के मामले में बदला लेने के उद्देश्य से ऐसा किया।
पिता-पुत्र की हत्या के बाद ही पुलिस ने हमलावर को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन अगली घटना को अंजाम देने से पहले पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर पाई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications