चीन का सकल घरेलू उत्पाद 55 खरब डॉलर हुआ
यह बात 'चाइनीज एकेडमी ऑफ सोशल साइंसेज' (सीएएसएस) ने अपनी वार्षिक रिपोर्ट में कहा है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक सीएएसएस ने बुधवार को जारी अपनी रिपोर्ट 'ब्लू बुक ऑफ चाइनाज सोसायटी' में कहा कि वर्ष 2010 में चीन ने अपनी आर्थिक नीतियों में स्थिरता के लिए महत्वपूर्ण प्रयास किए और देश की अर्थव्यवस्था में सुधार शुरू हो गया है।
वर्ष 2009 में चीन की विकास दर 9.1 और सकल घरेलू उत्पाद 340 खरब युआन रहा था।
रिपोर्ट के मुताबिक शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में आय तेजी से बढ़ी है। ग्रामीण क्षेत्र में आय में शहरों से ज्यादा आठ फीसदी की वृद्धि हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications