पूर्व राजकुमार पारस का खुद पर लगे आरोपों से इंकार

काठमांडू, 16 दिसम्बर (आईएएनएस)। नेपाल के पूर्व राजकुमार पारस ने 'टाइगर टोप्स वाइल्ड लाइफ रिसॉर्ट' में नशे की हालत में अन्य अतिथि से झगड़ा करने और हवा में गोली चलाने के आरोप में गिरफ्तार होने के दो दिन बाद यह कहकर नया विवाद खड़ा कर दिया है कि उस घटना के समय उसके पास कोई हथियार नहीं था।

पूर्व राजकुमार पारस (39) को पुलिस ने पूछताछ के लिए शुक्रवार तक हिरासत में भेजा गया है। पूछताछ के दौरान पारस ने पुलिस को बताया कि शनिवार रात को 'टाइगर टोप्स वाइल्ड लाइफ रिसॉर्ट' में उनके पास किसी तरह का हथियार नहीं था और उन्होंने रुबिल चौधरी को डराने के लिए उसे न तो बाहर निकाला और न ही हवा में गोली चलाई।

नेपाल की उप प्रधानमंत्री सुजाता कोइराला की बेटी से शादी रचाने वाले बांग्लादेशी मूल के चौधरी ने कहा था कि पारस ने ज्यादा शराब पी ली थी और आधी रात को जंगल में जाकर बाघ देखने के लिए उनके साथ जबर्दस्ती की थी।

चौधरी ने कहा कि इससे इंकार करने पर पूर्व राजकुमार ने बंदूक निकालकर सिर पर सटा दी और उसके बाद उन्हें, उनकी पत्नी तथा बच्चे को मारने की धमकी भी दी।

घटना के कुछ समय बाद पारस ने एक बयान जारी कर कहा था कि उन्होंने हवा में गोली चलाई थी लेकिन इसके लिए उन्होंने चौधरी और उसके साथियों को जिम्मेदार ठहराया था।

पारस ने दावा किया था कि चौधरी और उनकी पत्नी ने उन्हें, उनके परिवार तथा उनके देश को अपमानित किया था।

इस मामले में बुधवार को उस समय नया मोड़ आ गया जब एक नेपाली समाचार पत्र ने दावा किया कि पारस ने गोली चलाने और किसी तरह का बयान जारी करने से इंकार किया है।

स्थानीय समाचार पत्र 'घटना रा बिचार' के मुताबिक पूर्व राजकुमार ने फोन पर बातचीत के दौरान हवा में गोली चलाने और किसी तरह का बयान जारी करने से इंकार किया।

पारस ने कहा, "यह सहन करना मेरे लिए मुश्किल था लेकिन मैंने अपने आप पर नियंत्रण रखा और उनको चेतावनी दी कि वह ऐसा न करें। मैं नहीं जानता कि वे कौन लोग थे।"

उधर, पूर्व राजकुमार की रिहाई को लेकर लोगों का प्रदर्शन जारी है। नेपाल की राष्ट्रीय प्रजातांत्रिक पार्टी (नेपाल) और कुछ हिन्दुवादी संगठनों के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने काठमांडू, बीरगंज, भरतपुर, नेपालगंज और अन्य जगहों पर जुलूस निकाले।

प्रदर्शनकारियों ने चौधरी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने लगभग 70 लोगों को गिरफ्तार किया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+