अमेरिका साइबर सुरक्षा समन्वयक नियुक्त करेगा
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक क्लिंटन ने बुधवार को कहा कि नए पद का सृजन विभाग और अमेरिकी कूटनीति को ज्यादा सतर्क, प्रभावी और आपदाओं के समय ज्यादा तीव्र बनाने के लिए सुधार की विस्तृत योजना के तहत किया जाएगा।
क्लिंटन ने कूटनीति और अन्य गतिविधियों की चार वर्ष में होने वाली समीक्षा के अंतर्गत सुधार की इस योजना की घोषणा की।
एक अन्य प्रक्रिया के अंतर्गत अमेरिकी सरकार ने विकिलीक्स वेबसाइट द्वारा गोपनीय दस्तावेजों के खुलासे के बाद अमेरिकी गोपनीय दस्तावेजों की सुरक्षा की समीक्षा शुरू की है।
माना जा रहा है कि विकिलीक्स वेबसाइट को ये दस्तावेज किसी सरकारी कर्मचारी ने ही उपलब्ध कराए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications