पाकिस्तान में दुधमुंही बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या
समाचार पत्र 'एक्सप्रेस ट्रिब्यून' में गुरुवार को प्रकाशित समाचार के अनुसार बच्ची की चिकित्सा रिपोर्ट में कहा गया है कि अगवा की गई समाविया नाम की इस बच्ची के साथ पहले दुष्कर्म किया गया और फिर उसकी निमर्म हत्या कर दी गई।
तारिक यासीन नाम के पुलिस अधिकारी ने बताया कि समाविया का अपहरण उसके पड़ोसी रहीम ने किया था। उसने बच्ची की हत्या के बाद उसका शव कूढ़ेदान में दबा दिया। पुलिस रहीम की तलाश कर रही है।
रपट में कहा गया है कि समाविया के शव को दफनाने के लिए इस्तेमाल में लाए गए थैले में बच्ची के खिलौने थे। पुलिस ने इस सिलसिले में एक निजी स्कूल के मालिक और एक पड़ोसी को गिरफ्तार किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications