राष्ट्रपति भवन में जियाबाओ का रस्मी स्वागत
राष्ट्रपति प्रतिभा पाटील और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने राष्ट्रपति भवन में वेन का रस्मी स्वागत किया। इस दौरान जियाबाओ ने कहा, "हम रणनीतिक सहमति बनाने में सक्षम रहेंगे।"
उन्होंने कहा, "मैं सहयोग, मित्रता और दोनों देशों के नागरिकों के बीच आपसी संपर्क को बढ़ावा देने के लिए भारत आया हूं।"
चीन प्रधानमंत्री तीन दिवसीय भारत दौरे पर बुधवार शाम को दिल्ली पहुंचे थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications