चण्डीगढ़ में हेलीकॉप्टर दुर्घटना, चालक घायल
चण्डीगढ़, 16 दिसम्बर (आईएएनएस)। चण्डीगढ़ हवाई अड्डे पर गुरुवार सुबह पवनहंस का एक हेलीकॉप्टर उड़ान भरने के फौरन बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में चालक घायल हो गया।
हादसे के समय हेलीकॉप्टर में सिर्फ चालक ही था। उसे सरकारी मेडीकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हवाई अड्डा अधिकारियों ने बताया कि उड़ान भरने के तत्काल बाद हेलीकॉप्टर में आग लग गई और वह हवाई अड्डे की भीतर ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
अग्निशमन दस्तों ने आग पर काबू पा लिया। यह हेलीकॉप्टर पंजाब सरकार के पट्टे पर था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications