फेसबुक अमेरिका की बेहतरीन नियोक्ता
एक रोजगार वेबसाइट 'ग्लासडोर डॉट कॉम' द्वारा करवाए गए सर्वेक्षण में सोशल नेटवर्किं ग वेबसाइट को सबसे बेहतर नियोक्ता चुना गया है।
पिछले साल कम्पनी का आकार छोटा होने के कारण इसे वेबसाइट ने अपनी सूची में शामिल नहीं किया था और पिछले दो साल से साउथवेस्ट एयरलाइंस इस सूची में शीर्ष पर थी।
लेकिन बहुत कम समय में फेसबुक ने बेहतरीन प्रगति की है और अपनी प्रतिद्वंद्वी कम्पनियों एप्पल और गूगल को कड़ी चुनौती दी है।
अपने कर्मचारियों को बेहतरीन वेतन और अन्य सुविधाएं देने के अलावा फेसबुक उन्हें करोड़पति बनने का भी मौका दे रही है।
कम्पनी के कई कर्मचारी पहले ही करोड़पति बन चुके हैं। वे कम्पनी में अपनी हिस्सेदारी निजी निवेशकों को बेच कर करोड़पति बन रहे हैं।
इसमें कोई आश्चर्य नहीं होना चाहिए कि कम्पनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मार्क जुकरबर्ग को उनकी कम्पनी के कर्मचारियों ने 95 फीसदी नम्बर दिए हैं। जुकरबर्ग को टाइम पत्रिका ने बुधवार को 'पर्सन ऑफ द ईयर' करार दिया था।
ग्लासडोर के मुताबिक कम्पनी के कर्मचारियों में संतुष्टि के स्तर को पांच में से 4.6 अंक दिए गए हैं। इसके बाद साउथवेस्ट एयरलाइंस के कर्मचारी हैं जिनमें संतुष्टि का स्तर पांच में से 4.4 है। तीसरे स्थान पर बैन एंड कम्पनी है जिसके कर्मचारियों में संतुष्टि के स्तर को पांच में 4.3 अंक दिए गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications