नेपाल में लापता विमान के टुकड़े मिले, 22 के मरने की आशंका

घरेलू विमान सेवा तारा एयर के 9एन एफएक्स डीएचसी6 विमान ने बुधवार को नेपाल के खोतांग जिले के लामिदांदा हवाईअड्डे से शाम तीन बजे उड़ान भरी थी। उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद यह विमान लापता हो गया था। यह विमान ज्यादातर श्रद्धालुओं के आवागमन के लिए उपयोग किया जाता था।

हवाईअड्डा प्रशासन में गुरुवार को विमान में सवार 19 यात्रियों की पहचान के संबंध में संशय की स्थिति रही। मीडिया में आई खबरों में 18 यात्रियों के भूटानी नागरिक होने का दावा किया गया है।

खबरों में कहा गया है कि यात्रियों के इस समूह ने विदेशियों के लिए लगने वाले ज्यादा किराए से बचने के लिए फर्जी तरीके से अपनी नागरिकता नेपाली दर्ज कराई थी।

इन खबरों की सच्चाई जानने के लिए भूटान के प्रधानमंत्री जिग्मे वाई. थिनले नेपाली प्रधानमंत्री माधव कुमार नेपाल के संपर्क में हैं।

विमान में सवार लोगों में नेपाल के तीन चालक दल के सदस्य शामिल हैं।

बचाव अभियान के लिए पुलिस दल रवाना हो गया है लेकिन कड़ाके की सर्दी के चलते किसी भी यात्री के बचने की उम्मीद बहुत कम है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+