19 पाकिस्तानी लड़कियां एक कार में !
स्थानीय समाचार पत्र 'डॉन' के मुताबिक बुधवार को एक आधिकारिक व्यक्ति की मौजूदगी में एक क्लब में लड़कियों ने यह रिकॉर्ड बनाया।
लड़कियों की टीम का नेतृत्व अमीन सलीम यूसुफ कर रहीं थी। स्मार्ट कार के नाम से जानी जाने वाली इस कार में सभी लड़कियों ने एक साथ बैठकर यह रिकॉर्ड बनाया।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले यह रिकॉर्ड 25 जनवरी 2010 को सिडनी में आस्ट्रेलियाई टीम ने बनाया था। उस समय 18 लड़कियों ने स्मार्ट कार में बैठकर इस अनोखे कारनामे को अंजाम दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications